Site icon Newsleak

भारत-न्यूजीलैंड दूसरा मैच रात 3:30 बजे से:गेंदबाजी कोच बोले- बरार डेब्यू कर सकते हैं, पेसर्स को मदद करेगी पिच


भारत के न्यूजीलैंड दौरे का दूसरा टेस्ट मैच आज रात 3:30 बजे से क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेला जाएगा। इस मैदान पर टीम इंडिया कभी टेस्ट नहीं जीत सकी है। भारतीय टीम के पास इस मैच को जीतकर 17 साल बाद न्यूजीलैंड की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीतने का मौका होगा। पिछली बार टीम एमएस धोनी की कप्तानी में जीती थी। क्राइस्टचर्च में 6 मैच खेले, सभी हारे भारतीय टीम ने क्राइस्टचर्च शहर में अब तक 6 मैच खेले हैं और सभी मुकाबले हारे हैं। टीम ने एएमआई स्टेडियम में 5 और हेगले ओवल में एक मैच गंवाया। इस मैदान पर पिछला भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मैच 2020 में हुआ था। इसमें टीम इंडिया 7 विकेट से हार गई थी। बुमराह ने पिछले मैच में 5 विकेट झटके तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पिछले मुकाबले में न्यूजीलैंड के 5 विकेट झटके थे। उन्हें पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में एक विकेट मिला था। मानव सुथार इस साल के टॉप विकेट टेकर्स हैं। वे 3 टेस्ट मैचों में 23 विकेट ले चुके हैं। प्रसिद्ध कृष्णा के नाम 13 विकेट हैं। बैटिंग में देवदत्त पडिक्कल इस साल 408 रन बना चुके हैं। उनके अलावा, ऋषभ पंत (377 रन) और केएल राहुल (371 रन) ने 300 से ज्यादा रन बनाए हैं। हेनरी निकल्स ने इस साल 2 शतक लगाए हेनरी निकल्स ने इस साल न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वे 2 शतक के सहारे 403 रन बना चुके हैं। उनका एवरेज 80.6 का है। रचिन रवींद्र (391 रन) और टॉम ब्लंडेल (329 रन) और ग्लेन फिलिप्स (325 रन) ने 300 से ज्यादा रन बनाए हैं। नाथन स्मिथ गेंदबाजों में टॉप पर हैं। वे इस साल 25 विकेट ले चुके हैं। मैट हेनरी ने 13 और काइल जेमिसन ने 11 विकेट झटके हैं। मोहम्मद सिराज के खेलने पर संशय पिछले मुकाबले में मोहम्मद सिराज को प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किए जाने पर कंट्रोवर्सी हुई थी। हालांकि, उन्हें इस मुकाबले पर मौका मिलेगा या नहीं। इस पर संशय की स्थिति है। मैच से पहले भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने कहा है कि गुरनुर बरार टीम में एंट्री के लिए तैयार हैं। उन्होंने अंशुल कंबोज का बचाव किया है। हेगले ओवल की पिच में उछाल होगा क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल की पिच में उछाल होगा। यहां तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी। पिछले मुकाबले के शुरुआती सेशन में तेज गेंदबाजों ने बैटर्स को परेशान किया था। फिर पिच फ्लैट हो गई। दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 भारत : यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी/अंशुल कंबोज/आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा/गुरनूर बरार। न्यूजीलैंड : टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जेमिसन, मैट हेनरी, जैकब डफी/ब्लेयर टिकनर।

Source link

Exit mobile version