Site icon Newsleak

भारत ने एशियन गेम्स में 7वां गोल्ड जीता:महिला तीरंदाजी टीम ने चीन को 238-234 से हराया, वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की


भारत ने एशियन गेम्स 2026 में 7वां गोल्ड मेडल जीत लिया है। बुधवार को टीम इंडिया ने महिला कंपाउंड टीम इवेंट में चीन को 238-234 से हराया। इस टीम में ज्योति सुरेखा, चिकिता तनिपार्थी और पृथिका प्रदीप शामिल हैं। पृथिका और ज्योति ने फाइनल में एक भी निशाना नहीं चूका। भारत ने 238 अंक के स्कोर के साथ महिला टीम का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बराबर कर दिया। एशियाड के 11वें दिन 24 गोल्ड मेडल दांव पर है। फिलहाल, भारत 7 गोल्ड, 21 सिल्वर और 25 ब्रॉन्ज के साथ 53 मेडल जीतकर 9वें स्थान पर है।

Source link

Exit mobile version