भारत ने छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत लिया। टीम ने शुक्रवार रात हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रन से हरा दिया। इंडिया ने 4 साल बाद यह टूर्नामेंट जीता है। टीम ने पिछला टाइटल 2022 में जीता था। 2024 के सीजन में भारतीय टीम को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने हराया था। इस जीत के साथ भारत ने लगातार चौथा ICC टूर्नामेंट भी जीत लिया है। इंडिया ने पिछले साल विमेंस वनडे वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप जीता था। भारत ने सबसे ज्यादा 6 बार यह टूर्नामेंट जीता है। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 4 बार (1988, 2002, 2010, 2024) खिताब अपने नाम किए हैं। पाकिस्तान 2 बार (2004, 2006) चैंपियन बना है। इसके अलावा बांग्लादेश (2020), साउथ अफ्रीका (2014), इंग्लैंड (1998) और वेस्टइंडीज (2016) ने एक-एक बार यह टाइटल जीता है। भारत को U-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले के हीरो टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स इंग्लैंड के बेन मेयर्स टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने 444 रन बनाए। उन्हीं के देश के मैनी लुम्सडेन ने सबसे ज्यादा विकेट लिए। उनके नाम 16 विकेट हैं।
किसे क्या मिला? अब यहां से मैच रिपोर्ट वैभव की पारी से जीता भारत टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। टीम ने 20 रन के स्कोर पर आरोन जॉर्ज का विकेट गंवा दिया। यहां से वैभव सूर्यवंशी (175 रन) और कप्तान आयुष म्हात्रे (53) की पारियों ने टीम को 50 ओवर में 9 विकेट पर 411 रन तक पहुंचा दिया। 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 80 बॉल पर 175 रन बनाए। इनमें से 150 रन बाउंड्री से बने। वैभव ने 218.75 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए पारी में 15 चौके और 15 सिक्स लगाए। कप्तान आयुष म्हात्रे ने 53 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से सेबेस्टियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन ने 2-2 विकेट झटके। 412 रन का टारगेट चेज कर रही इंग्लिश टीम 40.2 ओवर में 311 रन पर ऑलआउट हो गई। आरएस अंबरीश ने 3 विकेट झटके। दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान को 2-2 विकेट मिला। इंग्लैंड के कालेब फॉल्कनर ने 67 बॉल पर 115 रन बनाए। ओपनर बेन डॉकिन्स ने 56 बॉल पर 66 रन की पारी खेली। भारत के वर्ल्ड चैंपियन आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेन्द्रन, हर्वंश पंगलिया, मोहम्मद इनान, उधव मोहन और किशन सिंह। ___________________________________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… T20 वर्ल्डकप 2026 एशियाई मूल के 69 खिलाड़ी 11 टीमों में:कनाडा में 11, अमेरिका में 9 भारतीय, ओमान में सबसे ज्यादा 14 एशियाई प्लेयर आज से शुरू हो रहे टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय मूल के 40 खिलाड़ी अलग-अलग देशों की जर्सी में खेलते नजर आएंगे। वहीं भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और अफगानिस्तान जैसी एशिया की टॉप क्रिकेट खेलने वाली टीमों से जुड़े कुल 69 खिलाड़ी 11 अन्य देशों का प्रतिनिधित्व करते दिखाई देंगे। पूरी खबर
Source link