Site icon Newsleak

बुमराह ICC टेस्ट रैंकिंग में तीसरे नंबर पर फिसले:स्टार्क ने पिछले हफ्ते नंबर-1 पोजीशन छीनी थी; गिल को दो स्थान का नुकसान


भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ICC की ताजा टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में दूसरे से तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क ने पिछले हफ्ते बुमराह को पीछे छोड़कर नंबर-1 स्थान हासिल किया था। वे 872 रेटिंग पॉइंट के साथ टॉप पर कायम हैं। न्यूजीलैंड के मैट हेनरी 861 पॉइंट के साथ दूसरे और बुमराह 853 पॉइंट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में ऋषभ पंत सातवें और शुभमन गिल नौवें नंबर पर हैं। गिल को दो स्थान का नुकसान हुआ है। ओली रॉबिन्सन टॉप-5 में पहुंचे इंग्लैंड के ओली रॉबिन्सन ने 6 पायदान की छलांग लगाकर टॉप-5 में जगह बनाई है। पाकिस्तान के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में 8 विकेट लेने के बाद उन्हें लगातार दूसरा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला। इस शानदार प्रदर्शन के बाद रॉबिन्सन 831 रेटिंग पॉइंट के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। वे जुलाई 2023 के बाद पहली बार टॉप-5 में लौटे हैं। टॉप-10 के बाहर भी तेज गेंदबाजों की छलांग श्रीलंका के असिथा फर्नांडो 4 स्थान ऊपर चढ़कर 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कोलंबो टेस्ट में भारत के खिलाफ 4 विकेट लिए थे। इंग्लैंड के जोश टंग 4 पायदान की बढ़त के साथ संयुक्त रूप से 13वें और पाकिस्तान के मोहम्मद अब्बास 10 स्थान की छलांग के साथ संयुक्त रूप से 15वें नंबर पर पहुंच गए हैं। टेस्ट बल्लेबाजी में ब्रुक नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में इंग्लैंड के हैरी ब्रुक नंबर-1 पर कायम हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ दूसरे और जो रूट तीसरे नंबर पर हैं। श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस 2 स्थान की बढ़त के साथ टॉप-10 में पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के सऊद शकील 15 पायदान चढ़कर 18वें, श्रीलंका के सोनल दिनूषा 29 स्थान की छलांग के साथ 25वें और भारत के देवदत्त पडिक्कल 5 पायदान ऊपर चढ़कर 54वें नंबर पर हैं। बुमराह की गैरमौजूदगी और स्टार्क का प्रदर्शन बना वजह बुमराह चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज में नहीं खेल सके थे। उनकी गैरमौजूदगी के बीच स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 10 विकेट लेकर टॉप पर पहुंचे थे। टी-20 रैंकिंग में ब्रेविस को 6 स्थान का फायदा साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस टी-20 इंटरनेशनल बल्लेबाजी रैंकिंग में 6 स्थान की छलांग लगाकर चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। नामीबिया में जारी ट्राई सीरीज में उन्होंने 75, नाबाद 75 और 41 रन की पारियां खेली हैं। भारत के ईशान किशन नंबर-1, पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान दूसरे और अभिषेक शर्मा तीसरे नंबर पर हैं। गेंदबाजी में अफगानिस्तान के राशिद खान नंबर-1 पर कायम हैं। ——————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… टीम इंडिया के प्रदर्शन पर BCCI की समीक्षा बैठक कल आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन के बाद BCCI ने समीक्षा बैठक बुलाई है। हेड कोच गौतम गंभीर, चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड वीवीएस लक्ष्मण गुरुवार बैठक में शामिल होंगे। यह मीटिंग मुंबई स्थित बोर्ड मुख्यालय में होगी। पूरी खबर…

Source link

Exit mobile version