Newsleak

फ्लिपकार्ट के CEO कल्याण कृष्णमूर्ति ने इस्तीफा दिया: फिलीपींस से ली एमबीए की डिग्री, जानिए कंप्लीट प्रोफाइल – Flipkart CEO Kalyan Krishnamurthy Resigns

  • Hindi News
  • Career
  • Flipkart CEO Kalyan Krishnamurthy Resigns | Balaji Tyagarajan To Lead

45 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फ्लिपकार्ट के CEO कल्याण कृष्णमूर्ति अपने पद पर लगभग एक दशक बिताने के बाद पद छोड़ रहे हैं। उनका आखिरी दिन 4 दिसंबर होगा। उनके बाद कंपनी के चीफ टेक्नोलॉजी एंड प्रोडक्ट ऑफिसर बालाजी त्यागराजन अंतरिम तौर पर कंपनी की कमान संभालेंगे। फ्लिपकार्ट ने 25 नवंबर 2026 को उनके पद छोड़ने की घोषणा की।

कल्याण कृष्णमूर्ति ने 10 साल से अधिक समय तक फ्लिपकार्ट से जुड़े रहने के बाद कंपनी छोड़ने का फैसला किया है। कृष्णमूर्ति 2013 में फ्लिपकार्ट से जुड़े थे।

उसके बाद वे 2014 में टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट से जुड़े। 2016 में फ्लिपकार्ट में वापस आए। ये वो समय था जब फ्लिपकार्ट के पूर्व को फाउंडर सचिन बंसल और बिन्नी बंसल ने अपना पद छोड़ दिया था। 2018 में वालमार्ट ने लगभग 16 अरब डॉलर में फ्लिपकार्ट में करीब 77% हिस्सेदारी खरीदी। तब भी कृष्णमूर्ति CEO के पद पर बने रहे।

कंपनी में किए बड़े बदलाव :

कल्याण कृष्णमूर्ति के CEO रहते हुए कंपनी के कारोबार में पांच गुना से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई। उन्होंने फ्लिपकार्ट की वार्षिक फेस्टिवल सेल को देश के बड़े ऑनलाइन शॉपिंग आयोजन जैसे बिग बिलियन डेज में बदला। उन्होंने ऑनलाइन ग्रॉसरी बिजनेस को बढ़ाया। साथ ही कस्टमर के लिए रीजनल लैंग्वेज इंटरफेस और वॉइस असिस्टेंट जैसी सुविधाएं डेवलप की।

2003 में की अपने करिअर की शुरुआत

कृष्णमूर्ति ने जनवरी 2003 में प्रॉक्टर एंड गैंबल में सप्लाई चेन फाइनेंस में काम करते हुए अपने पेशेवर करियर की शुरुआत की। वहां लगभग दो साल बिताने के बाद, नवंबर 2004 में वे हांगकांग में ईबे साउथ एशिया में कंट्री फाइनेंस डायरेक्टर के तौर पर चले गए।

2006 में, उन्होंने ईबे एशिया पैसिफिक में फाइनेंशियल प्लानिंग एंड एनालिसिस के डायरेक्टर का पद संभाला, जहां वे मई 2011 तक काम करते रहे। इसके बाद वे टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट से जुड़ गए, जहां उन्होंने पोर्टफोलियो कंपनियों के लिए फाइनेंस डायरेक्टर के रूप में काम किया।

कॉम्पिटीशन के बीच संभाली कंपनी की कमान

दिसंबर 2014 में उन्हें प्रमोट करके मैनेजिंग डायरेक्टर बना दिया गया, जहां वे फंड की भारत स्थित पोर्टफोलियो कंपनियों की देखरेख करने लगे।

कृष्णमूर्ति ने फ्लिपकार्ट की कमान ऐसे दौर में संभाली जब कंपनी को अमेजन से मिलने वाली तेज कॉम्पिटीशन का सामना करना पड़ा था। उनके कार्यकाल के दौरान, 2018 में वॉलमार्ट ने कंपनी में हिस्सेदारी हासिल करने के लिए 16 अरब डॉलर का निवेश किया।

सचिन और बिन्नी बंसल ने की फ्लिपकार्ट की शुरुआत

2007 में सचिन बंसल और बिन्नी बंसल ने मिलकर फ्लिपकार्ट की शुरुआत की। इन दोनों ने IIT दिल्ली से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की। उसके बाद अमेजन में काम किया। उसके बाद 2007 में फ्लिपकार्ट की स्थापना की।

फ्लिपकार्ट में शुरुआत में सिर्फ ऑनलाइन किताबें बेची जाती थीं। इसमें धीरे-धीरे इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल, कपड़े, घरेलू सामान और अन्य प्रोडक्ट्स भी जोड़े गए। कंपनी ने कैश ऑन डिलिवरी और ईजी रिटर्न्स जैसी सुविधाओं को लोकप्रिय बनाने में योगदान दिया। फिलहाल फ्लिपकार्ट पर रजिस्टर्ड कस्टमर की संख्या 50 करोड़ से अधिक है।

————————————————————-

ये खबर भी पढ़ें

NCERT 10वीं किताब में छोटे अक्षर, धुंधली छपाई पर विवाद:सोशल मीडिया पर पेरेंट्स ने जताई नाराजगी, प्रिंटर पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की कक्षा 10वीं की किताबों की प्रिंटिंग क्वालिटी को लेकर सवाल उठे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version