![]()
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 90 रन से दूसरा टी-20 हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। लाहौर में शनिवार को पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान ने 5 विकेट खोकर 198 रन बनाए। सलमान आगा और उस्मान खान ने फिफ्टी लगाई। ऑस्ट्रेलिया 108 रन ही बना सका। बाबर 2 रन बनाकर आउट
गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। साहिबजादा फरहान 5 ही रन बनाकर आउट हो गए। सईम अयूब ने फिर कप्तान सलमान आगा के साथ टीम को 70 के पार पहुंचाया। अयूब 23 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद बाबर आजम 2 ही रन बनाकर पवेलियन लौट गए। आगा ने फिर उस्मान खान के साथ टीम को 100 के पार पहुंचाया। सलमान 76 रन बनाकर आउट हुए। आखिर में शादान खान ने 20 गेंद पर 28 रन बनाए और टीम को 198 तक पहुंचा दिया। उस्मान ने 53 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया से जैवियर बार्टलेट, मैथ्यू कुह्नेमन, कूपर कोनोली, शॉन एबट और एडम जैम्पा ने 1-1 विकेट लिया। ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत
बड़े टारगेट के सामने ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। ट्रैविस हेड 4 और कप्तान मिचेल मार्श 18 रन बनाकर आउट हो गए। कैमरन ग्रीन एक एंड पर टिक गए, लेकिन उनके सामने जोश इंग्लिस 5, मैट रेनशॉ 2 और कूपर कोनोली 1 ही रन बना सके। ग्रीन भी 35 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। आखिर में मैथ्यू शॉर्ट ने फाइट दिखाई, लेकिन वे भी 27 रन ही बना सके। टीम 15.4 ओवर में 108 पर सिमट गई। पाकिस्तान से अबरार अहमद और शादाब खान ने 3-3 विकेट लिए। उस्मान तारिक को 2 विकेट मिले। सईम अयूब और मोहम्मद नवाज ने 1-1 विकेट लिया। सीरीज पाकिस्तान के नाम
पाकिस्तान ने दूसरा टी-20 जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। टीम ने पहला मुकाबला 22 रन से जीता था। दोनों टीमों के बीच वर्ल्ड कप से पहले आखिरी मुकाबला 1 फरवरी को लाहौर में ही खेला जाएगा।
Source link
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 90 रन से दूसरा टी-20 हराया:सलमान आगा और उस्मान खान की फिफ्टी, अबरार-शादाब को 3-3 विकेट; सीरीज जीती

