Site icon Newsleak

न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं प्रसिद्ध:1 या 2 नवंबर को फिटनेस टेस्ट देंगे: टेस्ट सीरीज के लिए दिया जा सकता है आराम


भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा का न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं। 30 साल के पेसर को 4 नवंबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की सीरीज के लिए चुना गया है। प्रसिद्ध को शुरुआती 3 मुकाबलों के लिए स्क्वॉड में चुना गया है। उनका सिलेक्शन फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रसिद्ध 1 और 2 नवंबर को मैच सिमुलेशन टेस्ट से गुजरेंगे। टेस्ट के बाद ही उनकी उपलब्धता पर फैसला हो सकेगा। वे फिलहाल BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में चोट लगी थी प्रसिद्ध 30 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान हैमस्ट्रिंग चोट का शिकार हुए थे। इसके बाद से वे मैदान से बाहर हैं। भारतीय टीम मैनेजमेंट को उम्मीद थी कि वे न्यूजीलैंड दौरे तक फिट हो जाएंगे, लेकिन उनकी रिकवरी पर अभी निगरानी रखी जा रही है। प्रसिद्ध ने 22 अक्टूबर को भी मैच सिमुलेशन किया था। अब दोबारा टेस्ट होने से संकेत मिलता है कि उनकी फिटनेस और गेंदबाजी की क्षमता का आकलन अभी जारी है। हालांकि, CoE की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी रिकवरी में प्रगति संतोषजनक रही है। टेस्ट सीरीज के लिए फिटनेस पर ज्यादा ध्यान रिपोर्ट के अनुसार, हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए प्रसिद्ध को उपलब्ध रखना चाहते हैं। भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल की दौड़ के लिहाज से यह सीरीज अहम है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट उन्हें वनडे में उतारकर जोखिम लेने से बच सकता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे 4 नवंबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 7 नवंबर और तीसरा 10 नवंबर को होगा। टेस्ट सीरीज का पहला मैच 19 नवंबर से वेलिंगटन और दूसरा 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। भारत A के मैच में भी खेल सकते हैं अगर प्रसिद्ध को फिटनेस क्लीयरेंस मिल जाता है, तो वे 6 से 9 नवंबर के बीच भारत A और न्यूजीलैंड की टीम के बीच होने वाले तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट में भी खेल सकते हैं। हालांकि, इस पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। BCCI ने 16 अक्टूबर को घोषित वनडे टीम में प्रसिद्ध के चयन को फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन रखा था। वहीं, दो टेस्ट मैचों की टीम में उनके नाम के साथ ऐसी कोई शर्त नहीं थी।

Source link

Exit mobile version