उज्जैन के श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में बुधवार सुबह भारतीय क्रिकेटर नीतीश राणा, युजवेंद्र चहल, राहुल तेवतिया, सुमित कुमार और अमित कुमार ने बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर दर्शन किए। सभी खिलाड़ी सुबह करीब 4 बजे मंदिर पहुंचे और दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती के दर्शन किए। इस दौरान सभी खिलाड़ी महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। उन्होंने हाथ जोड़कर बाबा महाकाल को नमन किया और जाप करते रहे। आरती के बाद मंदिर की देहरी से भगवान का आशीर्वाद लिया। इस दौरान पुजारियों के माध्यम से बाबा को जल भी अर्पित किया। मंदिर समिति ने किया खिलाड़ियों का सम्मान मंदिर समिति की ओर से सभी खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। इस दौरान नीतीश राणा ने कहा कि वे पहले भी कई बार बाबा महाकाल के दर्शन करने आ चुके हैं। जब भी वे किसी परेशानी में होते हैं, भगवान के दरबार में नमन करने आ जाते हैं।
Source link
