![]()
पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ 50 ओवर में 9 विकेट पर 302 रन बनाए। हसन नवाज ने 74 गेंदों पर 79 रन की पारी खेली, जबकि अराफात मिन्हास ने 58 गेंदों पर 59 रन बनाए। फहीम अशरफ ने 26 गेंदों पर 39 रन और साद बेग ने 54 गेंदों पर 35 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से सोनी बेकर ने 3 विकेट लिए, जबकि गस एटकिंसन ने 2 विकेट झटके। वहीं, इंग्लैंड के जो रूट 8,000 वनडे रन पूरे करने से 97 रन दूर हैं। वे इस मुकाम तक पहुंचने वाले पहले इंग्लिश खिलाड़ी बन सकते हैं। रूट इंग्लैंड के सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज रूट ने वनडे में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 195 मैचों में 7,903 रन बनाए हैं। उनके नाम 20 शतक और 48 अर्धशतक हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 166 रन है। इंग्लैंड के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में पूर्व वर्ल्ड कप विजेता कप्तान इयोन मॉर्गन दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 225 मैचों में 6,957 रन बनाए हैं, जिसमें 13 शतक शामिल हैं। जोस बटलर इस सूची में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 204 मैचों में 5,678 रन बनाए हैं और 11 शतक लगाए हैं। इस साल शानदार फॉर्म में रूट रूट ने इस साल वनडे की 9 पारियों में 114.60 की औसत से 573 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 88.01 रहा है। उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक लगाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 111 रन है। रूट ने 2025 में भी वनडे में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 15 वनडे और पारियों में 57.71 की औसत से 808 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 95.50 रहा था। उन्होंने तीन शतक और चार अर्धशतक लगाए थे। ———————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… अफगानिस्तान ट्राई सीरीज के फाइनल में पहुंचा अफगानिस्तान ने UAE में चल रही ट्राई सीरीज के दूसरे मैच में जिम्बाब्वे को 158 रन से हराया। इसी के साथ टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। जोकि शुक्रवार, 23 अक्टूबर को अबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेला जाएगा। पूरी खबर…
Source link
दूसर वनडे- पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 303 का टारगेट दिया:हसन नवाज और अराफात मिन्हास के अर्धशतक, सोनी बेकर को 3 विकेट

