Site icon Newsleak

तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने वापसी की, डकेट का शतक:दूसरे दिन स्कोर 223/2, रूट-बेथेल नाबाद; न्यूजीलैंड 438 पर ऑलआउट


इंग्लैंड ने ट्रेंट ब्रिज में चल रहे तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ दमदार वापसी की। टीम ने शुक्रवार को दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पहली पारी में दो विकेट पर 223 रन बना लिए हैं। जो रूट 21 और जैकब बेथेल 74 रन पर नाबाद हैं। जबकि ओपनर बेन डकेट शतक बनाकर आउट हुए। नॉटिंघम में खेले जा रहे मैच के पहले दिन टॉस जीतकर बैटिंग कर रही न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 438 रन पर ऑलआउट हो गई थी। उसके ओपनर्स ने रिकॉर्ड 317 रन ही साझेदारी की थी। टॉम लैथम ने 151 और डेवोन कॉन्वे ने 157 रन बनाए थे। इंग्लैंड की खराब शुरुआत, गे जीरो पर आउट
लंच के बाद बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। टीम ने महज 8 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया था। यहां पर ओपनर एमिलियो गे जीरो पर आउट हुए। उन्हें 5 गेंद का सामना किया, लेकिन कोई रन नहीं बना सके। गे को विल ओरूर्क ने विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल के हाथों कैच कराया। डकेट ने 88 गेंद पर शतक पूरा किया
पहला विकेट जल्दी गंवाने के बाद 31 साल के ओपनर बेन डकेट ने मोर्चा संभाला। उन्होंने अपने घरेलू मैदान पर सिर्फ 88 गेंद पर अपना 7वां टेस्ट शतक पूरा किया। यह टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड की ओर से सबसे तेज शतकों में दूसरा रहा। इससे पहले डकेट ने 2024 में भारत के खिलाफ राजकोट टेस्ट में इससे भी तेज शतक लगाया था। डकेट को आठ रन के स्कोर पर जीवनदान मिला था, जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया। आखिरकार नाथन स्मिथ ने उन्हें बोल्ड कर उनकी पारी का अंत किया। डकेट ने 98 गेंदों में 113 रन की तेजतर्रार पारी खेली। उन्होंने 18 चौके लगाए। बेथेल और रूट ने संभाली पारी
डकट के आउट होने के बाद जैकब बेथेल ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 74 रन बनाए। उनके साथ अनुभवी बल्लेबाज जो रूट 21 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। डकट और बेथेल ने दूसरे विकेट के लिए 179 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर बल्लेबाजी के दौरान जोफ्रा आर्चर की गेंद हेलमेट पर लगने के बाद मैदान पर लौटे थे, लेकिन बाद में उन्हें मतली की शिकायत हुई। उन्हें कन्कशन (सिर की चोट) के कारण मैच से बाहर होना पड़ा। उनकी जगह जैक फाउल्क्स को टीम में शामिल किया गया।

Source link

Exit mobile version