![]()
भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। सीरीज का पहला मैच 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा। बुमराह बाएं घुटने की चोट से उबर रहे थे। बेंगलुरु में मौजूद BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उनका रिहैबिलिटेशन चल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक बोर्ड की मेडिकल टीम ने उन्हें अभी वापसी न करने की सलाह दी है। उन्हें पूरी तरह ठीक होने तक आराम करने को कहा गया है। हालांकि, BCCI की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। वे सीरीज के आखिरी वनडे में नहीं खेल सके थे। 15 सदस्यीय टीम में शामिल थे 32 साल के बुमराह को मंगलवार को भारत की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उनका खेलना फिटनेस पर निर्भर था। PTI की रिपोर्ट में कहा गया था कि बुमराह श्रीलंका सीरीज के लिए फिट हो जाएंगे। सिराज-प्रसिद्ध भी टीम में शामिल श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम में मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को भी जगह मिली है। बुमराह की गैरमौजूदगी में सिराज के कंधों पर तेज गेंदबाजी का जिम्मा होगा। गुरनूर बरार भी टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने अब तक टेस्ट डेब्यू नहीं किया है। बुमराह ने श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट खेले बुमराह ने श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 9.00 की औसत के साथ उन्होंने कुल 10 विकेट लिए हैं। एक पारी में 5 विकेट हॉल भी ले चुके हैं। उन्होंने श्रीलंका की धरती पर अब तक कोई टेस्ट नहीं खेला है। बुमराह ने अपने टेस्ट करियर में 234 विकेट लिए हैं। भारत को 18 साल से नहीं हरा सका श्रीलंका भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 17 टेस्ट सीरीज खेली गई हैं। इनमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। भारत ने 10 सीरीज जीती हैं, जबकि श्रीलंका को 3 में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच 4 सीरीज ड्रॉ रही हैं। श्रीलंका पिछले छह सीरीज से भारत को नहीं हरा सका है। उसने भारत के खिलाफ आखिरी टेस्ट सीरीज जीत 2008 में दर्ज की थी, यानी उसे करीब 18 साल से भारत के खिलाफ सीरीज जीत का इंतजार है। ——————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कॉमनवेल्थ गेम्स का आखिरी दिन:जूडो और साइक्लिंग में भारत को 5 मेडल की उम्मीद कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आखिरी दिन भारत जूडो तथा ट्रैक साइक्लिंग में अपनी चुनौती पेश करेगा। ट्रैक साइक्लिंग और पैरा ट्रैक साइक्लिंग में रोनाल्डो सिंह लैतोंजाम और लिशा दास सीधे मेडल इवेंट में उतरेंगे। पूरी खबर…
Source link
जसप्रीत बुमराह श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर:घुटने की चोट से उबर नहीं पाए, 15 अगस्त से खेली जाएगी सीरीज

