Site icon Newsleak

गुजरात की लगातार पांचवीं जीत, टेबल टॉपर बनी:हैदराबाद को 82 रन से हराया; सुदर्शन-सुंदर के अर्धशतक, रबाडा और होल्डर को 3-3 विकेट


गुजरात टाइटंस ने IPL 2026 के 56वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 169 रन का टारगेट दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। गुजरात ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 168 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद 14 ओवर में 84 रन पर 9 विकेट गंवा चुकी है। ईशान मलिंगा और प्रफुल हिंगे पिच पर हैं। हेड को मोहम्मद सिराज ने आउट किया। कागिसो रबाडा ने अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और आर स्मरण का विकेट लिया। प्रसिद्ध कृष्णा ने सलिल अरोड़ा को पवेलियन भेजा। जेसन होल्डर ने हेनरिक क्लासन, नीतीश रेड्डी और शिवांग कुमार को आउट किया। गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर ने 33 बॉल पर 50 रन की पारी खेली। हैदराबाद से प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने 2-2 विकेट लिए। उनके अलावा पैट कमिंस को एक विकेट मिला। मैच का स्कोरबोर्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-XI गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज। इम्पैक्ट प्लेयर- प्रसिद्ध कृष्णा। सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलील अरोड़ा, आर स्मरण, नीतीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा और प्रफुल हिंगे। इम्पैक्ट प्लेयर- ट्रैविस हेड।

Source link

Exit mobile version