Site icon Newsleak

गंभीर-गिल ने रिजर्व खिलाड़ियों को रिलीज नहीं किया:गुरनूर और आकिब दलीप ट्रॉफी नहीं खेलेंगे, कोलंबो में टीम के साथ रहेंगे


भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले रिजर्व तेज गेंदबाज गुरनूर बरार और आकिब नबी को दलीप ट्रॉफी के लिए रिलीज नहीं करने का फैसला किया है। दोनों खिलाड़ी दलीप ट्रॉफी में नॉर्थ जोन की टीम का हिस्सा हैं, लेकिन अब वे श्रीलंका में ही भारतीय टीम के साथ रहेंगे। भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट रविवार से कोलंबो में शुरू होगा। कन्कशन या चोट की स्थिति में बैकअप के लिए रोका रेवस्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट ने यह फैसला कन्कशन या किसी खिलाड़ी के चोटिल होने की स्थिति में बैकअप तैयार रखने के लिए लिया है। पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को तेज गेंदबाजों के तौर पर प्लेइंग इलेवन में जगह मिली थी। गुरनूर और आकिब को मौका नहीं मिला था। दूसरे टेस्ट में भी सिराज और प्रसिद्ध के खेलने की संभावना है, लेकिन किसी आपात स्थिति में टीम के पास तुरंत उपलब्ध गेंदबाज रहें, इसलिए दोनों रिजर्व खिलाड़ियों को श्रीलंका में ही रखा गया है। दलीप ट्रॉफी भी रविवार से शुरू दलीप ट्रॉफी का नया सीजन भी रविवार से शुरू हो रहा है। ऐसे में गुरनूर और आकिब के लिए घरेलू टूर्नामेंट में खेलने का मौका था, लेकिन भारतीय टीम के साथ रुकने के कारण वे नॉर्थ जोन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी नजर दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन का मुकाबला नॉर्थ ईस्ट जोन से होगा। इस मैच में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर नजर रहेगी। वैभव ने बिहार के लिए 8 फर्स्ट क्लास मैचों की 12 पारियों में 17 से ज्यादा की औसत से रन बनाए हैं। उनका सबसे बड़ा स्कोर 93 रन है। दलीप ट्रॉफी में उनके पास फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड बेहतर करने का मौका होगा। पुराने जोनल फॉर्मेट में लौटी दलीप ट्रॉफी BCCI ने कुछ साल पहले दलीप ट्रॉफी का जोनल फॉर्मेट हटाकर इंडिया रेड, इंडिया ब्लू और इंडिया ग्रीन जैसी टीमों का फॉर्मेट शुरू किया था। इसका मकसद राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को संभावित इंटरनेशनल खिलाड़ियों को एक साथ देखने का मौका देना था। हालांकि, 2025-26 सीजन से टूर्नामेंट को फिर पुराने जोनल फॉर्मेट में वापस लाया गया है। इस फॉर्मेट की प्रासंगिकता को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं, क्योंकि इसमें शामिल कई खिलाड़ी फिलहाल भारतीय टेस्ट टीम की दौड़ में नहीं हैं। ———————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… दलीप ट्रॉफी आज से, वैभव सूर्यवंशी खेलते दिखेंगे:ईस्ट जोन ने उपकप्तान बनाया; 63वें सीजन में 6 टीमों के बीच मैच भारत का 2026-27 डोमेस्टिक क्रिकेट सीजन 23 अगस्त से दलीप ट्रॉफी के साथ शुरू होगा। यह टूर्नामेंट का 63वां सीजन है। इस बार सबसे ज्यादा चर्चा 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की है। पूरी खबर

Source link

Exit mobile version