Site icon Newsleak

कोहली ने विवियन रिचर्ड्स की बराबरी की:रोहित के साथ 8 हजार साझेदारी रन पूरे; श्रेयस के शॉट से सीगल पक्षी घायल


इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में भारत को 4 विकेट से हरा दिया। कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में कई रिकॉर्ड बने और दिलचस्प घटनाएं भी देखने को मिलीं। विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना 14वां 50+ स्कोर बनाकर वेस्टइंडीज के दिग्गज सर विवियन रिचर्ड्स की बराबरी कर ली। विराट कोहली और रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 8 हजार साझेदारी रन का आंकड़ा भी पार कर लिया। दूसरी ओर, श्रेयस अय्यर का एक शॉट मैदान पर बैठे सीगल पक्षी को लग गया, जिससे कुछ देर खेल भी रुका। IND Vs ENG मैच के टॉप रिकॉर्ड्स मोमेंट्स… 1. रोहित-कोहली ने पूरे किए 8 हजार साझेदारी रन रोहित शर्मा और विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में 8,021 रन की साझेदारी पूरी करने वाली भारत की तीसरी सबसे सफल जोड़ी बन गई। कार्डिफ में दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 60 रन जोड़े। इस सूची में सचिन तेंदुलकर-सौरव गांगुली (12,400 रन) पहले और सचिन तेंदुलकर-राहुल द्रविड़ दूसरे स्थान पर हैं। 2. कोहली का इंग्लैंड के खिलाफ 14वां 50+ स्कोर विराट कोहली ने 65 रन की पारी के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ अपना 14वां 50+ स्कोर बनाया। इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के सर विवियन रिचर्ड्स की बराबरी कर ली। इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा 15 बार 50+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के कुमार संगकारा के नाम है। 3. बुमराह ने पहली गेंद पर डकेट को आउट किया जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड की पारी की पहली ही गेंद पर बेन डकेट को विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच कराया। वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए। 4. रुट ने कोहली को पीछे छोड़ा जो रूट ने नाबाद 99 रन की पारी खेली। इसके साथ ही वनडे में रन चेज के दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 91.59 हो गया। कम से कम 2 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाजों में अब उनसे आगे सिर्फ एमएस धोनी (102.71) हैं। विराट कोहली (89.07) तीसरे स्थान पर खिसक गए। रूट वनडे में 99 रन पर नाबाद रहने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज भी बने। मैच के टॉप मोमेंट्स… 1. श्रेयस के शॉट से सीगल पक्षी घायल हुआ भारत की पारी के 33वें ओवर में श्रेयस अय्यर का कवर ड्राइव मैदान पर बैठे एक सीगल पक्षी को लग गया। चोट लगने के बाद पक्षी मैदान पर ही बैठा रहा। इंग्लैंड के खिलाड़ी जैकब बेथेल ने उसे उठाकर बाउंड्री लाइन के बाहर मौजूद स्टाफ को सौंपा। 2. आर्चर और बरार में नोंक-झोक भारतीय पारी के 40वें ओवर में जोफ्रा आर्चर ने गुरनूर बरार पर लगातार बाउंसर फेंके। चौथी गेंद बरार के हाथ पर लगी और उनका बल्ला छूट गया। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ देर बहस हुई, हालांकि अंपायर के दखल के बाद खेल फिर शुरू हो गया। 3. बुमराह ने एक ओवर में 18 रन बनाए भारतीय पारी के 43वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने बल्ले से शानदार खेल दिखाया। उन्होंने साकिब महमूद के ओवर में 3 चौके और 1 छक्का लगाया। इस ओवर से भारत को 18 रन मिले। 4. बरार की गेंद ब्रुक के हेलमेट पर लगी इंग्लैंड की पारी के 9वें ओवर में गुरनूर बरार की शॉर्ट गेंद हैरी ब्रूक के हेलमेट की ग्रिल पर लगी। इसके बाद खेल कुछ देर के लिए रोकना पड़ा और फिजियो मैदान पर आए। ब्रूक का कनकशन टेस्ट किया गया, हालांकि वह बल्लेबाजी जारी रखने में सफल रहे।

Source link

Exit mobile version