Site icon Newsleak

काउंटी में कुलदीप को 10 विकेट:फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ऐसा पहली बार किया, यॉर्कशायर ने एसेक्स को पारी और 106 रन से हराया


लीड्स के हेडिंग्ले में एसेक्स के खिलाफ काउंटी चैम्पियनशिप मैच में कुलदीप यादव ने 10 विकेट लिए। उन्हाेंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पहली बार एक मैच में 10 विकेट लिए हैं। उनके प्रदर्शन से यॉर्कशायर ने एसेक्स को पारी और 106 रन से हराया। यॉर्कशायर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 390 रन बनाए। कुलदीप ने 94 गेंदों पर 36 रन भी बनाए। इसके जवाब में एसेक्स की पहली पारी 171 रन पर सिमट गई। कुलदीप ने 23 ओवर में 70 रन देकर 4 विकेट लिए। दूसरी पारी में 6 विकेट, एसेक्स 113 रन पर सिमटा फॉलोऑन खेलने उतरी एसेक्स की दूसरी पारी में कुलदीप ने 16 ओवर में 50 रन देकर 6 विकेट झटके। उनकी गेंदबाजी के सामने एसेक्स की टीम 40 ओवर में 113 रन पर ऑलआउट हो गई। कुलदीप के मैच में 10/120 के आंकड़े रहे, जो फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके करियर के सर्वश्रेष्ठ मैच फिगर हैं। यॉर्कशायर ने तीसरे दिन ही मुकाबला पारी और 106 रन से अपने नाम कर लिया। हेडिंग्ले की पिच ने कुलदीप को दिया फायदा कुलदीप ने मैच से पहले हेडिंग्ले की पिच को अपनी गेंदबाजी के लिए बेहतर बताया था। उन्होंने कहा था कि विकेट में पहले से तेजी थी, इसलिए उन्हें गेंद को ज्यादा तेज फेंकने की जरूरत नहीं पड़ी। गेंद में अच्छी स्पिन और सही टप्पा उनकी रणनीति का हिस्सा रहा। उन्होंने भारतीय पिचों से तुलना करते हुए कहा था कि भारत में विकेट धीमे होते हैं और बल्लेबाजों को गेंद खेलने के लिए ज्यादा समय मिलता है। हेडिंग्ले की तेजी के कारण बैकफुट पर जाने वाले बल्लेबाजों के खिलाफ विकेट मिलने के मौके ज्यादा बने। टेस्ट टीम में दावेदारी मजबूत कुलदीप का यह प्रदर्शन ऐसे समय आया है जब भारतीय टेस्ट टीम में स्पिन विभाग को लेकर विकल्प बढ़े हैं। आर अश्विन के संन्यास के बाद रवींद्र जडेजा टीम के अनुभवी स्पिन विकल्प हैं, जबकि वॉशिंगटन सुंदर और मानव सुथार भी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। कुलदीप ने अब लाल गेंद से इंग्लैंड में मैच जिताने वाला प्रदर्शन कर अपनी दावेदारी फिर मजबूत की है। खास तौर पर 10 विकेट का यह प्रदर्शन बताता है कि वह सिर्फ सीमित ओवरों के क्रिकेट में ही नहीं, बल्कि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी लंबे स्पेल में मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। काउंटी में कुलदीप के अलावा 9 और खिलाड़ी खेल रहे हैं 2026 काउंटी चैंपियनशिप में कुलदीप यादव के अलावा कई भारतीय खिलाड़ियों ने अलग-अलग काउंटी टीमों के लिए खेलते हुए प्रभाव छोड़ा है। इनमें मानव सुथार, युजवेंद्र चहल, जयदेव उनादकट, मयंक अग्रवाल, राहुल चाहर, आर साई किशोर, महिपाल लोमरोर और जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी शामिल हैं। मानव सुथार अब तक 21 विकेट ले चुके हैं मानव सुथार ने वारविकशायर के लिए इस सीजन में शानदार गेंदबाजी करते हुए चार राउंड में 21 विकेट लिए हैं। हाल ही में हैम्पशायर के खिलाफ उन्होंने पहली पारी में 3/42 और दूसरी पारी में 4/52 के साथ मैच में सात विकेट लिए, जिससे वारविकशायर ने पारी और 129 रन से जीत दर्ज की। ग्लैमरगन के खिलाफ भी उन्होंने दोनों पारियों में तीन विकेट लिए और एक भी रन नहीं दिया। युजवेंद्र चहल ने नॉर्थम्पटनशायर के लिए डरहम के खिलाफ मैच में नौ विकेट लिए, जिसमें पहली पारी में 4/36 और दूसरी पारी में 5/84 शामिल रहे। वहीं, जयदेव उनादकट ने ससेक्स के लिए खेलते हुए इस सीजन में 12 विकेट लिए हैं।
राहुल चाहर सरे टीम का हिस्सा हैं और उन्होंने अब तक नौ विकेट लिए हैं। युजवेंद्र चहल ने नॉर्थम्पटनशायर के लिए खेलते हुए नौ विकेट लिए हैं। मयंक अग्रवाल ने डरहम के लिए डेब्यू मैच में 36 और 48 रन की पारियां खेलीं। वहीं, आकिब नबी ने सरे के लिए काउंटी डेब्यू करते हुए दोनों पारियों में एक-एक विकेट लिया और अपने पहले काउंटी विकेट के रूप में कुलदीप यादव को आउट किया। ————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत 10वीं बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में:बांग्लादेश को 40 रन से हराया; शेफाली ने 64 रन बनाए, दीप्ति के 3 विकेट भारत 10वीं बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में पहुंच गया है। टीम ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 40 रन से हराया। भारत 4 बार वनडे और अब छठी बार टी-20 फॉर्मेट के फाइनल में पहुंचा है। वनडे के चारों फाइनल भारत ने जीते हैं। टी-20 में टीम 2012, 2016 और 2022 में चैंपियन बनी, जबकि 2018 और 2024 में रनर-अप रही थी। पूरी खबर

Source link

Exit mobile version