Site icon Newsleak

ऑस्ट्रेलिया दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 99 पर ऑलआउट:यानयन ने 5 विकेट लिए; स्मिथ ने 28 रन की पारी खेली


साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 99 रन पर सिमट गई। टीम 42.3 ओवर ही खेल सकी। साउथ अफ्रीका के लिए मार्को यानसन ने 33 रन देकर 5 विकेट लिए, जबकि वियान मुल्डर ने 14 रन देकर 2 विकेट झटके। कगिसो रबाडा को भी 2 विकेट मिले। एनरिक नॉर्त्या ने 1 विकेट लिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 28 रन बनाए। मार्नस लाबुशेन और ट्रैविस हेड ने 14-14 रन बनाए। ब्यू वेबस्टर ने 13 और मैट रेनशॉ ने 12 रन का योगदान दिया। कप्तान पैट कमिंस 7 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जोश हेजलवुड 2 रन बनाकर नाबाद रहे।

Source link

Exit mobile version