![]()
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ICC की ताजा टेस्ट रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के मार्को यानसन को पीछे छोड़ा। केपटाउन टेस्ट में 9 विकेट लेने से पहले स्टार्क दूसरे नंबर पर थे। व्हाइट-बॉल क्रिकेट की रैंकिंग में भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों को फायदा हुआ है। भारत के श्रेयस अय्यर टी-20 इंटरनेशनल बल्लेबाजों की रैंकिंग में दो स्थान ऊपर चढ़कर 7वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ ने भी वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में सुधार किया है। स्टार्क ने दूसरी बार हासिल किया नंबर-1 का स्थान स्टार्क ने पहली बार अगस्त में टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 स्थान हासिल किया था। तब उन्होंने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ा था। हालांकि, इसके बाद साउथ अफ्रीका के मार्को यान्सन ने उनकी जगह ले ली थी। यान्सन ने गकेबरहा टेस्ट में 6 विकेट लेकर पहला स्थान हासिल किया था। हालांकि केपटाउन में उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा। उन्होंने सिर्फ 3 विकेट लिए। इसके बाद स्टार्क फिर से शीर्ष पर पहुंच गए। ऑलराउंडर रैंकिंग में यानसन की बेस्ट रेटिंग साउथ अफ्रीका के ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर ने टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में 9 स्थान की छलांग लगाई है। वे 7वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन टेस्ट की दूसरी पारी में 6 विकेट लिए थे। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यानसन टेस्ट ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में टॉपर पर बने हुए हैं। उन्होंने तीसरे टेस्ट में अर्धशतक लगाकर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल की। साउथ अफ्रीका के वियान मुल्डर इस कैटेगरी में तीसरे और हार्मर पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। टेस्ट बल्लेबाजों में ग्रीन और कैरी को फायदा ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन और एलेक्स कैरी भी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में ऊपर चढ़े हैं। दोनों संयुक्त रूप से 19वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वेस्टइंडीज के जस्टिन ग्रीव्स को 12 स्थान का फायदा हुआ है। वे संयुक्त रूप से 38वें नंबर पर पहुंच गए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज की 8 विकेट से जीत में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में रयान रिकेल्टन को 25 स्थान का फायदा हुआ है। वे 23वें नंबर पर पहुंच गए हैं। एडेन मार्करम 11वें और मुल्डर 17वें नंबर पर हैं। वनडे रैंकिंग में शाहीन और रऊफ को फायदा पाकिस्तान में हाल ही में खेली गई वनडे ट्राई सीरीज के बाद गेंदबाजों की रैंकिंग में भी बदलाव हुआ है। पाकिस्तान के कप्तान शाहीन अफरीदी एक स्थान ऊपर चढ़कर 5वें नंबर पर पहुंच गए हैं। हारिस रऊफ को 5 स्थान का फायदा हुआ है और वे 24वें नंबर पर हैं। पाकिस्तान के ओपनर फखर जमान वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में 9 स्थान ऊपर चढ़कर 37वें नंबर पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के बेन डकेट छठे और श्रीलंका के पवन रत्नायके 16वें नंबर पर हैं। ग्लेन फिलिप्स ने टी-20 में 13 स्थान की छलांग लगाई न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स बल्लेबाजों की रैंकिंग में 13 स्थान ऊपर चढ़कर 24वें नंबर पर पहुंच गए हैं। गेंदबाजों में मिचेल सैंटनर पांचवें और जैकब डफी 23वें नंबर पर हैं। टी-20 ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई को भी फायदा हुआ है। जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद वे तीन स्थान ऊपर चढ़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। ———————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… सुरेश रैना ने CSK से मांगी कोचिंग की जिम्मेदारी:कहा- फ्रेंचाइजी से बात की, अब फैसला उन्हें लेना है; धोनी के साथ 4 IPL खिताब जीते पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कोचिंग स्टाफ से जुड़ने की इच्छा जताई है। उन्होंने फ्रेंचाइजी से कोचिंग में जगह देने की मांग भी की है। हालांकि, अब तक उन्हें इस बारे में कोई जवाब नहीं मिला है। पूरी खबर पढ़ें…
Source link
ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज बने:यानसन को पीछे छोड़ा, श्रेयस अय्यर 2 स्थान ऊपर चढ़े; पाकिस्तान के शाहीन-रऊफ को भी फायदा

