राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से ‘उप-निरीक्षक भर्ती पुनः परीक्षा-2021’ भर्ती में सभी अभ्यर्थियों को दोबारा केवाईसी करानी होगी। यह परीक्षा 20 सितंबर को आयोजित की जाएगी। वहीं RPSC ने ऑनलाइन आवेदन के लिए ‘SSO आईडी’ भूल चुके और आवेदन पत्र में संशोधन या केवाईसी नहीं कर पा रहे अभ्यर्थियों के लिए उनका डेटा जारी किया है। इस डेटा में अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, एप्लीकेशन नंबर और उनकी मूल SSO आईडी है। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया- परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों का आवश्यक डेटा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। अभ्यर्थी यहां से अपनी SSO आईडी देखकर वर्तमान संशोधन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा आयोग द्वारा अभ्यर्थियों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबरों पर भी SMS से एप्लीकेशन नंबर और SSO आईडी की जानकारी भेजी जा रही है। इसके अलावा कोई अभ्यर्थी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी को नि:शुल्क अपडेट करा सकता है। बंद या बदले हुए मोबाइल नंबर-ईमेल के लिए निःशुल्क समाधान यदि किसी अभ्यर्थी का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी बदल गया है। वहीं ओटीपी वेरिफिकेशन में समस्या आ रही है तो इसे नि:शुल्क अपडेट करा सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी आयोग के ग्रीवेंस पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा feedback.rpsc@rajasthan.gov.in पर ई-मेल भेज सकते हैं। वहीं आयोग कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से प्रार्थना पत्र दे सकते हैं। विवरण संशोधित होने के बाद अभ्यर्थी ‘फेच एप्लीकेशन फॉर्म’ विकल्प से पुराना रिकॉर्ड नए प्रोफाइल में ट्रांसफर कर सकेंगे। डेमो वीडियो और हेल्प डॉक्यूमेंट जारी प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए आयोग ने हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में हेल्प डॉक्यूमेंट और डेमो वीडियो भी जारी किया है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट के होम पेज पर उपलब्ध ‘Important Links – Apply Online Link’ से देखकर प्रक्रिया समझ सकते हैं। संशोधन न चाहने वाले अभ्यर्थियों के लिए भी KYC ‘अनिवार्य’ आयोग ने कहा कि जिन अभ्यर्थियों को अपने पहले आवेदन में कोई संशोधन नहीं करना है, उन्हें भी अनिवार्य रूप से फॉर्म ‘एडिट मोड’ में खोलना होगा। इसके बाद उन्हें लाइव फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे का निशानी देना होगा। इसके बाद ही ‘फाइनल सब्मिट’ बटन पर क्लिक कर ओटीपी दर्ज करना होगा। इस अंतिम KYC के अभाव में आवेदन प्रक्रिया अधूरी मानी जाएगी। 30 मई है अंतिम डेट यह प्रक्रिया 16 मई से 30 मई तक चलेगी। 30 मई तक अनिवार्य सहमति दर्ज नहीं देने या निर्देशों की अवहेलना करने की स्थिति में दूसरा अवसर नहीं दिया जाएगा। आयोग ने परीक्षा के लिए पात्र सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा में शामिल होने के लिए इस प्रक्रिया को पूरा करें। 3 लाख 83 हजार 97 अभ्यर्थी दे सकेंगे एग्जाम बता दें कि इस परीक्षा को केवल वही 3 लाख 83 हजार 97 अभ्यर्थी दे सकेंगे, जो पहले आयोजित लिखित परीक्षा के दोनों प्रश्न पत्रों में उपस्थित रहे थे। भर्ती से जुड़ी आयु सीमा, आरक्षण, योग्यता और अन्य शर्तें 3 फरवरी 2021 को जारी किए गए विज्ञापन और 7 जून 2021 को जारी पत्र के अनुसार ही रहेंगी। — एसआई भर्ती परीक्षा-2021 दोबारा होगी:पहले एग्जाम में शामिल 3.83 लाख अभ्यर्थियों को ही मिलेगा मौका, जानें कब होगा आयोजन
Source link
