Site icon Newsleak

एईएन (मुख्य) परीक्षा-2024 कल से:अजमेर व जयपुर में बनाए 66 सेंटर्स, साइंटिफिक कैलकुलेटर और जेल पेन ले जा सकेंगे


राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक अभियंता संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा-2024 (कार्मिक विभाग) का आयोजन 22 व 23 मार्च को प्रातः 9 से दोपहर 12 बजे तक एवं दोपहर 2.30 बजे से सायं 5.30 बजे तक होगा। आयोग ने प्रवेश पत्र अपनी वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल पर अपलोड कर दिए हैं। यह परीक्षा कुल 1036 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। अजमेर में 25 और जयपुर में 41 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 16 हजार 872 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इनमें अजमेर में 6024 और जयपुर में 10 हजार 848 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केन्द्र में अभ्यर्थियों को प्रत्येक परीक्षा सत्र में परीक्षा आरंभ होने के 60 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर जाकर आवेदन-पत्र क्रमांक व जन्म दिनांक दर्ज कर डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन एप्स (जी टूसी) में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक का चयन कर सम्बन्धित सम्बन्धित परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर पहचान के लिए नवीनतम मूल रंगीन आधार कार्ड लेकर उपस्थित होना है। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र पर भी नवीनतम स्पष्ट रंगीन फोटो ही चस्पा करना होगा। साइंटिफिक कैलकुलेटर और जेल पेन ले जा सकेंगे आयोग सचिव ने बताया कि अभियांत्रिकी विषयों के प्रश्न पत्रों को हल करने के लिए अभ्यर्थी ध्वनिरहित नॉन-प्रोग्रामेबल साइंटिफिक कैलकुलेटर का उपयोग कर सकेंगे। चूंकि यह मुख्य परीक्षा वर्णनात्मक है, इसलिए अभ्यर्थियों को नीली स्याही के पारदर्शी बॉल पेन के साथ-साथ सामान्य जेल पेन या स्याही वाले पेन के उपयोग की भी अनुमति दी गई है। इसके अतिरिक्त परीक्षार्थी अपनी आवश्यकता के अनुसार पेंसिल, रबड़ और स्केल (पैमाना) भी साथ ला सकेंगे।

Source link

Exit mobile version