ईशान साल में सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने वाले भारतीय:अर्शदीप पावरप्ले के हाईएस्ट विकेट टेकर; तिलक नो-बॉल पर कैच हुए


न्यूजीलैंड ने पांचवे टी-20 मैच में भारत को 7 विकेट से हरा दिया। हैमिल्टन में ईशान किशन एक साल में सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बने। उन्होंने पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ा। भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। वहीं तिलक वर्मा नो-बॉल की वजह से कैच हो गए। टॉप रिकॉर्ड्स और मोमेंट्स… 1. ईशान ने इस साल 1220 टी-20 रन बनाए ईशान किशन ने इस साल टी-20 इंटरनेशनल में 1220 रन बनाए हैं। उन्होंने सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ा। सूर्या ने 2022 में 1164 रन बनाए थे। 2. ईशान ने 1345 गेंद पर 2 हजार टी-20 रन पूरे किए ईशान किशन ने 32 गेंद पर 61 रन की पारी खेली। वे 2 हजार टी-20 रन बनाने वाले तीसरे सबसे तेज भारतीय बने। उन्होंने इसके लिए 1345 गेंद खेली। पहले स्थान पर अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने 1024 गेंद पर यह मुकाम हासिल किया था। 3. अर्शदीप पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने टी-20 इंटरनेशनल में पावरप्ले के दौरान 65 विकेट लिए हैं। वे फुल मेंबर टीमों के गेंदबाजों में पहले 6 ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पहले नंबर पर पहुंच गए। न्यूजीलैंड के टिम साउदी के नाम भी 65 विकेट हैं, लेकिन उन्होंने ये विकेट अर्शदीप सिंह से ज्यादा पारियों में लिए हैं। 4. सैंटनर न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा टी-20 मैच खेलने वाले खिलाड़ी मिचेल सैंटनर ने न्यूजीलैंड के लिए 143 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। वे इस फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। ईश सोढ़ी 142 मैच के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 5. फिलिप्स बाइलेटरल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स ने इस 5 मैचों की सीरीज में 341 रन बनाए। वे बाइलेटरल टी-20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इंग्लैंड के फिल सॉल्ट का रिकॉर्ड तोड़ा। सॉल्ट ने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में 331 रन बनाए थे। यहां से टॉप मोमेंट्स… 1. कैच लेने के बाद फिन एलन का पैर बाउंड्री से टकराया छठे ओवर में ईशान किशन आउट होने से बच गए। सैंटनर के ओवर की पहली गेंद पर ईशान ने लॉन्ग-ऑन की तरफ शॉट खेला। फिन एलन ने बाउंड्री पर कैच पकड़ने के बाद गेंद हवा में उछाल दी और फिर कैच पकड़ लिया। हालांकि थर्ड अंपायर ने रिप्ले में देखा कि जब गेंद हाथ में था, तब उनका दायां पैर बाउंड्री के बाहर जमीन पर था। इसके बाद ईशान को 6 रन मिले। 2. तिलक को जीवनदान नाथन स्मिथ के 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर तिलक वर्मा का कैच लपका गया। फिन एलन ने बैकवर्ड पॉइंट पर दाईं ओर डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ा, लेकिन अंपायर ने इसे नो-बॉल दे दिया। स्मिथ का पैर क्रीज से बाहर था। इस तरह तिलक को जीवनदान मिला और अगली गेंद पर फ्री-हिट मिली। 3. अभिषेक ने डाइव लगाकर मिचेल का बेहतरीन कैच पकड़ा वरुण चक्रवर्ती के 9वें ओवर में अभिषेक ने शानदार कैच लपका। ओवर की तीसरी गेंद पर डेरिल मिचेल ने स्लॉट में मिली फुल लेंथ गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। हालांकि गेंद लॉन्ग-ऑफ की ओर गई, जहां अभिषेक खड़े थे। उन्होंने आगे की ओर डाइव लगाकर कैच पकड़ा। मिचेल 16 गेंद पर 29 रन बनाकर आउट हुए। ———————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया:साइफर्ट ने 93 रन बनाए; श्रेयस-ईशान की फिफ्टी बेकार, टीम इंडिया ने सीरीज 3-2 से जीती भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवां टी-20 मुकाबला 7 विकेट से हार गई है। हालांकि टीम इंडिया ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की। हैमिल्टन में कीवी टीम ने 192 रन का टारगेट 3 विकेट खोकर 18 ओवर में चेज कर लिया। पूरी खबर पढ़ें…

Source link

Leave a Comment