Site icon Newsleak

इंग्लैंड की तेज शुरुआत, 12 ओवर में स्कोर 79/0:डकेट-बेथेल के बीच फिफ्टी पार्टनरशिप; तीसरे वनडे में बुमराह नहीं खेल रहे


भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने तेज शुरुआत की है और 12 ओवर के बाद बिना कोई विकेट गंवाए 79 रन बना लिए हैं। बेन डकेट और जैकब बेथेल क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। इस मैच में भारतीय टीम तीन बदलावों के साथ उतरी है। चोट के कारण जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहे हैं, जबकि केएल राहुल, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव को प्लेइंग-11 में मौका दिया गया है। दोनों टीमें सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं। मैच का स्कोरकार्ड… प्लेइंग-11 भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा। इंग्लैंड: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, आदिल रशिद।

Source link

Exit mobile version