Site icon Newsleak

इंग्लिस के शतक से ऑस्ट्रेलिया ने बढ़त बनाई:कैरी ने 80 रन बनाए; साउथ अफ्रीका के हार्मर को 4 विकेट


केपटाउन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 8 विकेट पर 411 रन बना लिए हैं। टीम को 82 रन की बढ़त मिल गई है। कूपर कोनॉली 20 और नाथन लायन 1 रन बनाकर नाबाद हैं। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन के स्कोर 4 विकेट पर 330 रन से आगे खेलना शुरू किया था। इंग्लिस का शतक, कैरी के साथ 185 रन की साझेदारी ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने 135 गेंदों पर 102 रन की पारी खेली। उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के लगाए। इंग्लिस ने एलेक्स कैरी के साथ पांचवें विकेट के लिए 185 रन जोड़े। कैरी ने 168 गेंदों पर 80 रन बनाए। उनकी पारी में 7 चौके शामिल रहे। इंग्लिस 370 के स्कोर पर आउट हुए तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका 370 रन के स्कोर पर लगा, जब इंग्लिस साइमन हार्मर की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद कैरी भी 379 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। कप्तान पैट कमिंस खाता नहीं खोल सके। मिचेल स्टार्क ने 11 रन बनाए। कॉनॉली और लायन ने टीम को 400 रन के पार पहुंचाया। हार्मर ने 4 विकेट लिए साउथ अफ्रीका के लिए साइमन हार्मर सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 104 रन देकर 4 विकेट लिए। मार्को यानसन ने 2 विकेट झटके, जबकि कगिसो रबाडा और गेराल्ड कोएत्जी को 1-1 विकेट मिला। इससे पहले साउथ अफ्रीका की पहली पारी 329 रन पर सिमट गई थी। मार्क्स एकरमैन ने 95 और एडेन मार्करम ने 78 रन बनाए थे। मिचेल स्टार्क ने 6 विकेट लेकर साउथ अफ्रीका की पारी समेटी थी।

Source link

Exit mobile version