Site icon Newsleak

आर्यवीर सहवाग ने 168 बॉल पर 160 रन बनाए:अंडर-19 एशिया कप में विनीत का अर्धशतक, भारत ने UAE 310 रन का टारगेट दिया


भारत ने अंडर-19 एशिया कप में UAE को 310 रन का टारगेट दिया है। अल अमरत में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 309 रन बनाए। आर्यवीर सहवाग ने शतक लगाया। उन्होंने वीके विनीत के साथ दूसरे विकेट के लिए 193 रन की साझेदारी की। आर्यवीर ने शुभमन गिल के रिकॉर्ड की बराबरी की आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 वनडे में भारत के लिए पांचवा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। उन्होंने शुभमन गिल और मयंक अग्रवाल के 160 रन की बराबरी की। अंबाती रायडू के नाम सबसे बड़ी भारतीय पारी का रिकॉर्ड हैं। उन्होंने 2002 में नाबाद 177 रन बनाए थे। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में 175 रन बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी दूसरे स्थान पर हैं। आर्यवीर ने 17 चौके और 7 छक्के लगाए आर्यवीर ने 168 गेंदों पर 160 रन बनाए। उनकी पारी में 17 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। उनका स्ट्राइक रेट 95.23 रहा। वे 44.2 ओवर में 255 रन के स्कोर पर आउट हुए। उन्हें नसीम खान ने उड्डिश सूरी के हाथों कैच कराया। वीके विनीत ने भी 69 गेंदों पर 67 रन बनाए। उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के लगाए। आर्यवीर और विनीत के बीच दूसरे विकेट के लिए 193 रन की साझेदारी हुई। वहीं कप्तान लक्ष्य रायचंदानी 17 रन ही बना सके। भारत ने आखिरी 10 ओवर में 6 विकेट गंवाए भारत ने 44.2 ओवर में 255 रन पर दूसरा विकेट गंवाया था। इसके बाद टीम ने तेजी से रन बनाए, लेकिन आखिरी ओवरों में विकेट भी गंवाए। यशवर्धन चौहान ने 10 गेंदों पर 17 और अन्वय द्रविड़ ने 9 गेंदों पर 12 रन बनाए। मोहम्मद उल्वा 2 गेंदों पर 7 रन बनाकर नाबाद रहे। UAE की ओर से नसीम खान सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 48 रन देकर 4 विकेट लिए। हिदायत उल्लाह, नूरुल्लाह अयोबी और अयान मिस्बाह को एक-एक विकेट मिला। ————————— यह खबर भी पढ़ें… भारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे बारिश के कारण रद्द बारिश के कारण भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला तीसरा वनडे मैच रद्द कर दिया गया। हैमिल्टन में मंगलवार को सिर्फ टॉस हो सका। तय किया गया कि मुकाबला 40-40 ओवर का होगा। लेकिन, लगातार बारिश के कारण बिना एक भी गेंद फेंके मैच रद्द कर दिया गया। पूरी खबर…

Source link

Exit mobile version