Site icon Newsleak

सिलहट टेस्ट- बांग्लादेश के खिलाफ वेस्टइंडीज के 3 विकेट गिरे:तस्किन ने 2 बल्लेबाजों को आउट किया; डेब्यूटेंट विकहम और जांगू ने संभाली पारी


बांग्लादेश ने सिलहट में दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन लंच तक वेस्टइंडीज के 3 विकेट गिरा दिए हैं। मेहमान टीम ने पहली पारी में 3 विकेट पर 86 रन बनाए हैं। तस्किन अहमद ने 2 विकेट लिए, जबकि हसन महमूद को एक सफलता मिली। शुरुआती झटकों के बाद अमीर जांगू और डेब्यू कर रहे केविन विकहम ने वेस्टइंडीज की पारी संभाली। दोनों ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 59 रन जोड़ लिए हैं। लंच के समय जांगू 32 और विकहम 27 रन बनाकर खेल रहे थे। तस्किन ने किंग और सिल्वा को आउट किया तस्किन ने नई गेंद से शुरुआती ओवरों में दबाव बनाया। तस्किन ने 13 रन के टीम स्कोर पर ब्रैंडन किंग को क्लीन बोल्ड कर दिया। किंग 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद हसन महमूद ने कावेम हॉज को आउट किया। हॉज उनकी गेंद को छोड़ने के प्रयास में मिडिल स्टंप की बेल गिरा बैठे। तस्किन ने जोशुआ डा सिल्वा को LBW आउट कर वेस्टइंडीज को तीसरा झटका दिया। उनकी अंदर आती गेंद डा सिल्वा के फ्रंट पैड पर लगी। वे 12 रन बनाकर आउट हुए। जांगू और विकहम के बीच फिफ्टी पार्टनरशिप दोनों टीमों ने दो-दो बदलाव किए सिलहट टेस्ट के लिए बांग्लादेश ने टीम में दो बदलाव किए। शोरिफुल इस्लाम की जगह तस्किन अहमद और चोटिल मोमिनुल हक की जगह मुशफिकुर रहीम को शामिल किया गया। वेस्टइंडीज को भी दो बदलाव करने पड़े। जॉन कैंपबेल और टैगेनरीन चंद्रपॉल वायरल बुखार के कारण मैच से बाहर हैं। उनकी जगह जोशुआ डा सिल्वा और केविन विकहम को टीम में मौका मिला।

Source link

Exit mobile version