Site icon Newsleak

मेरठ ने जीता यूपी टी-20 लीग का चौथा सीजन:दिव्यांश जोशी ने तूफानी शतक लगाया, 94 रन से हार गई लखनऊ फॉल्कन्स


यूपी टी-20 लीग का चौथा सीजन मेरठ मावेरिक्स ने अपने नाम कर लिया। सलामी बल्लेबाज दिव्यांश जोशी के 37 गेंद पर बने तूफानी शतक की बदौलत मेरठ ने 20 ओवर में 203 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी लखनऊ फॉल्कन्स 16वें ओवर की अंतिम गेंद पर 109 रन पर ढेर हो गई। रविवार को इकाना स्टेडियम में काली मिट्टी की पिच पर खेले गए मैच को देखने के लिए रिकॉर्ड 30 हजार दर्शक पहुंचे थे। मेरठ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम के सलामी बल्लेबाज दिव्यांश जोशी ने 37 बॉल पर शतक लगा दिया। यह यूपी टी-20 लीग में सबसे तेज शतक रहा। दिव्यांश 40 गेंद पर 105 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए। उन्होंने 12 चौके और 7 छक्के मारे। इससे पहले टीम के कैप्टन रिंकू सिंह ने 45 बॉल पर सबसे तेज शतक मारा था। लीग के चौथे सीजन में मेरठ लगातार चौथी बार और लखनऊ पहली बार पहुंची थी। इकाना में फाइनल देखने पहुंचे एक फैन ने कहा था- आज रिंकू सिंह 1 ओवर में 7 छक्के मारेंगे। 4 तस्वीरें देखिए- मैच के मोमेंट अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Source link

Exit mobile version