बांग्लादेश WTC पॉइंट टेबल में भारत से आगे निकला:पाकिस्तान को हराकर पांचवें स्थान पर आया, टीम इंडिया छठे स्थान पर खिसकी


ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की पॉइंट टेबल में बांग्लादेश ने भारत को पीछे छोड़ दिया है। पाकिस्तान पर लगातार दूसरी जीत के बाद बांग्लादेश 58.33% अंकों के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच गया। वहीं, भारत 48.15% अंकों के साथ छठे स्थान पर खिसक गया है। WTC के पहले दो सीजन के फाइनल में पहुंचने वाली भारतीय टीम के लिए यह रैंकिंग चिंता बढ़ाने वाली मानी जा रही है। एशियाई टीमों में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम अब सिर्फ पाकिस्तान समेत 3 टीमों से ऊपर है। भारत ने इस साल अब तक एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है। टीम का आखिरी टेस्ट नवंबर 2025 में गुवाहाटी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ था, जिसमें टीम इंडिया को 408 रन से हार मिली थी। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड टॉप-2 पर कायम ताजा रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया 8 टेस्ट में 7 जीत और 87.50% पॉइंट्स के साथ टॉप पर बना हुआ है। न्यूजीलैंड 3 टेस्ट में दो जीत और एक ड्रा के साथ 77.78% पॉइंट्स लेकर दूसरे स्थान पर है। साउथ अफ्रीका तीसरे और श्रीलंका चौथे नंबर पर मौजूद हैं। भारतीय टीम की रैंकिंग गिरने की वजह घर में 0-2 से सीरीज हार भारतीय टीम की रैंकिंग गिरने की बड़ी वजह खराब प्रदर्शन रहा है। टीम इंडिया को घर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-2 से हार मिली थी। वहीं, इंग्लैंड दौरे पर शुभमन गिल की कप्तानी में टीम पांच मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रॉ करा सकी थी, जहां उसे दो मैचों में हार मिली थी। इन हारों से भारत का जीत का प्रतिशत काफी नीचे आ गया। 6 जून को अफगानिस्तान से मुकाबला, WTC का हिस्सा नहीं भारतीय टीम को आने वाले दिनों में कई टेस्ट मैच खेलने हैं। भारत 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलेगा। हालांकि, यह मुकाबला मौजूदा WTC साइकिल का हिस्सा नहीं है, इसलिए इसके नतीजों का रैंकिंग पर असर नहीं पड़ेगा। WTC साइकिल के तहत भारत को इस साल के अंत में श्रीलंका और न्यूजीलैंड दौरे पर दो-दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इसके बाद 2027 में भारतीय टीम घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी। फाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत को श्रीलंका और न्यूजीलैंड दौरों पर बेहतर प्रदर्शन करना होगा। बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर सीरीज जीती बांग्लादेश ने अपने घर में दो टेस्ट मैचों की सीरीज में पाकिस्तान को 2-0 से हराया। मीरपुर में खेले गए पहले टेस्ट में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 104 रनों से हराया था। इसके बाद बुधवार को सिलहट में खत्म हुए दूसरे टेस्ट में भी बांग्लादेश ने 78 रन से जीत दर्ज की। दूसरे टेस्ट में 437 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम दूसरी पारी में 358 रनों पर सिमट गई। इस हार के बाद पाकिस्तान 2025-2027 WTC साइकिल में एक जीत और तीन हार के साथ आठवें स्थान पर बना हुआ है। टीम का पॉइंट्स पर्सेंटेज भी काफी खराब हो गया है। _____________________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… रिपोर्ट- IPL में कोहली सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी:रोहित दूसरे और धोनी तीसरे नंबर पर; ₹19,200 करोड़ के साथ कोलकाता सबसे वैल्युएबल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली IPL इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वे ₹230 करोड़ की कमाई कर चुके हैं। IPL 2008 से शुरू हुआ है और इस बार इसका 19वां सीजन है। पूरी खबर

Source link

Leave a Comment