डी कॉक ने धोनी की बराबरी की:टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा डिसमिसल किए, मुन्से स्कॉटलैंड के टॉप स्कोरर


टी-20 वर्ल्ड कप में सोमवार को 3 मुकाबले में खेले गए। साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक ने टूर्नामेंट इतिहास में सबसे ज्यादा डिसमिसल करने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर ली। वहीं बल्लेबाजी में स्कॉटलैंड के जॉर्ज मुन्से अपनी टीम के लिए टॉप स्कोरर बन गए। टूर्नामेंट के पहले मैच में स्कॉटलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इटली को 73 रन से हरा दिया। दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे ने ओमान पर 8 विकेट से आसान जीत दर्ज की। दिन के तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका ने कनाडा को 57 रन से मात देकर अपने अभियान की शुरुआत की। पढ़िए तीनों मैच के टॉप-10 रिकॉर्ड्स… SCO vs ITA पहला मैच 1. टी-20 वर्ल्ड कप में किसी एसोसिएट टीम ने पहली बार 200+ रन बनाए स्कॉटलैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में नया रिकॉर्ड बना दिया। इटली के खिलाफ कोलकाता में टीम ने 4 विकेट पर 207 रन बनाए, जो किसी भी एसोसिएट टीम का पहला 200+ स्कोर है। इससे पहले हाईएस्ट टोटल का रिकॉर्ड यूएसए (197/3 बनाम कनाडा, 2024) के नाम था। एसोसिएट टीम यानी वे टीमें जो ICC फुल मेंबर नहीं हैं। 2. टी-20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड की रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में स्कॉटलैंड ने रनों के लिहाज से अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज कर ली। टीम ने इटली को 73 रन से हराया। इससे पहले उसका सबसे बड़ा जीत अंतर 2022 में आया था, जब टीम ने होबार्ट में वेस्टइंडीज को 42 रन से हराया था। 3. मुन्से ने स्कॉटलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए स्कॉटलैंड के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन जॉर्ज मुन्से ने बना लिए हैं। उनके अब 2405 रन हो गए हैं। इस मामले में दूसरे नंबर पर कप्तान रिची बेरिंगटन हैं, जिन्होंने 2392 रन बनाए हैं। मुन्से ने स्कॉटलैंड के लिए एक पारी में बाउंड्री से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। उन्होंने 84 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 13 चौके और 2 छक्के लगाए। यानी उनकी पारी के 64 रन सिर्फ बाउंड्री से आए। दूसरे नंबर पर माइकल जोन्स हैं, जिन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 48 रन बनाए थे। 4. मुन्से की स्कॉटलैंड के लिए टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा फिफ्टी स्कॉटलैंड के लिए टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड जॉर्ज मुन्से के नाम हो गया है। उनके नाम अब 3 फिफ्टी हो गई हैं। इस लिस्ट में ब्रैंडन मैकमुलेन (2 फिफ्टी) और रिची बेरिंगटन (2 फिफ्टी) संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का रिकॉर्ड भी जॉर्ज मुन्से के नाम हो गया है। उन्होंने 4 कैच लपके। इससे पहले यह रिकॉर्ड काइल मैक्लिओड के नाम था, जिन्होंने 2021 में बांग्लादेश के खिलाफ 3 कैच पकड़े थे।
5. मुन्से-जोन्स की स्कॉटलैंड के लिए टी-20 वर्ल्ड कप में हाईएस्ट पार्टनरशिप टी-20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड जॉर्ज मुन्से और माइकल जोन्स के नाम दर्ज हो गया है। दोनों ने ईडन गार्डन्स में पहले विकेट के लिए 126 रन जोड़े। यह टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में स्कॉटलैंड की सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। इससे पहले भी मुन्से-जोन्स की जोड़ी इंग्लैंड के खिलाफ 90* रन की ओपनिंग साझेदारी कर चुकी है, जो लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। वहीं दूसरी बड़ी साझेदारी में मैथ्यू क्रॉस-रिची बेरिंगटन (92 रन) और मुन्से-मैकमुलेन (89 रन) शामिल हैं। ZIM Vs OMA दूसरा मैच 6. टी-20 में पहली बार जिम्बाब्वे पेसर ने 9 विकेट लिए कोलंबो में ओमान के खिलाफ जिम्बाब्वे के तेज गेेंदबाजों ने 9 विकेट लिए। यह पहली बार है जब टी-20 इंटरनेशनल में जिम्बाब्वे के तेज बॉलर्स ने एक पारी में 9 विकेट लिए हैं। इस मैच में रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी और ब्रैडली इवांस ने 3-3 विकेट झटके। 7. ब्रेंडन टी-20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के सबसे सफल विकेटकीपर ब्रेडन टेलर ने ओमान के खिलाफ मैच में 3 कैच पकड़े। इसके साथ ही वह टी-20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के सबसे सफल विकेटकीपर बन गए हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में खेले 9 मैचों विकेट के पीछे 8 शिकार किए, जिसमें 7 कैच और 1 स्टम्पिंग शामिल है। इससे पहले वह चकाबवा के साथ बराबरी पर थे, जिन्होंने 8 मैचों में 4 कैच और 1 स्टम्पिंग के साथ 5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा है। 3 मैचों में 4 शिकार के साथ मुतुम्बामी तीसरे नंबर हैं। 8. मुजरबानी टी-20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के हाईएस्ट विकेट टेकर जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने ओमान के खिलाफ 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके साथ ही वह टी-20 वर्ल्ड में जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उनके नाम अब 9 मैचों में 15 विकेट है। मुजरबानी ने ऑलराउंडर सिकंदर रजा को पीछे छोड़ा, जिनके 15 मैचों में 14 विकेट हैं। तीसरे नंबर पर 9 मैचों में 12 विकेट के साथ रिचर्ड नगारवा हैं। SA Vs CAN तीसरा मैच 9. डी कॉक ने धोनी की बराबरी की टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा डिसमिसल के मामले में क्विंटन डी कॉक ने एमएस धोनी की बराबरी कर ली है। डी कॉक ने अपना 32वां शिकार करते ही इस लिस्ट में धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी की। धोनी के नाम भी टी-20 वर्ल्ड कप में 32 डिसमिसल दर्ज हैं। 10. साउथ अफ्रीका का टी-20 वर्ल्ड कप में सेकेंड हाईएस्ट टोटल साउथ अफ्रीका ने टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बना लिया है। कनाडा के खिलाफ अहमदाबाद में टीम ने 4 विकेट पर 213 रन बनाए, जो टूर्नामेंट में उसका सेकेंड हाईएस्ट टोटल है। साउथ अफ्रीका का बेस्ट स्कोर 229/4 है, जो उसने 2016 में वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था।
___________________________ स्पाेर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… T20 वर्ल्डकप 2026 आज NED Vs NAM:पाकिस्तान से हार के बाद कमबैक करना चाहेगी नीदरलैंड; नामीबिया ने साउथ अफ्रीका को हराया था टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 10वें मैच में नामीबिया अपना अभियान मंगलवार से शुरू करेगी। उसका सामना नीदरलैंड्स से दिल्ली के अरुण जेटली स्टडियम में होगा। ग्रुप-A में भारत, पाकिस्तान और अमेरिका पहले से मौजूद हैं। यहां सिर्फ टॉप-2 टीमों को सुपर-8 में जगह मिलेगी। ऐसे में इस मुकाबले में हार किसी भी टीम को लगभग टूर्नामेंट से बाहर कर सकती है। पूरी खबर T20 वर्ल्डकप 2026 न्यूजीलैंड vs UAE, चेन्नई में 11वां मुकाबला आज:चेपॉक की स्पिन पिच पर न्यूजीलैंड-UAE की असली परीक्षा
टी-20 वर्ल्ड कप का 11वां मैच आज न्यूजीलैंड और UAE के बीच खेला जाएगा। मुकाबला चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। टॉस दोपहर 2:30 बजे किया जाएगा। पूरी खबर T20 वर्ल्डकप 2026 पाकिस्तान आज अमेरिका से भिड़ेगा:पिछले वर्ल्ड कप में PAK को हराकर ही सुपर-8 में पहुंचा था USA; पॉसिबल प्लेइंग-11 टी-20 वर्ल्ड कप का 12वां मैच आज पाकिस्तान और अमेरिका के बीच कोलंबो के SSC स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा, जिसका टॉस 6.30 बजे होना है। पूरी खबर

Source link

Leave a Comment